लखीसराय: लखीसराय में इंटरमीडिएट परीक्षा शुरू, 26 केंद्रों पर 17558 परीक्षार्थी शामिल
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा इंटरमीडिएट परीक्षा 1 फरवरी से 15 फरवरी तक दो पालियों में आयोजित है। जहां शनिवार 8:00 बजे से ही छात्र परीक्षा केंद्र पर पहुंचना शुरू कर दिए। बता दें की परीक्षा को लेकर शिक्षा विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। इस वर्ष कुल 17,558 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं।जहां 26 केंद्र पर 9,153 छात्र व 8,405 छात्रा है।