हज़ारीबाग: राजस्व शाखा की समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने दिए निर्देश, लंबित म्यूटेशन जल्द निपटाने का आदेश
हजारीबाग उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में राजस्व शाखा की बैठक हुई। पीजी पोर्टल, सीमांकन, म्यूटेशन, भूमि हस्तांतरण सहित मामलों की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने 90 दिन से अधिक लंबित म्यूटेशन मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया। सभी सीओ को तकनीकी दक्षता और पंजी अपडेट रखने को कहा गया।