हज़ारीबाग: हजारीबाग के बड़कागांव में भीषण आग, तीन दुकानें जलकर खाक, लाखों का नुकसान
हजारीबाग के बड़कागांव में मधुबन डेकोरेशन समेत तीन दुकानों में आग लग गई, जिसमें लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई। शॉर्ट सर्किट को आग का कारण बताया गया है। एनटीपीसी व त्रिवेणी सैनिक की दमकल टीम ने आग पर काबू पाया। घटना से बाजार में अफरा-तफरी मच गई। विधायक रोशन लाल चौधरी ने मौके पर पहुंचकर सहायता का आश्वासन दिया।