हज़ारीबाग: हजारीबाग में आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी झड़प, दर्जन भर घायल, अस्पताल में इलाज जारी
हजारीबाग के कबिलासी गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। दोनों पक्षों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। गांव में स्थिति तनावपूर्ण है, लेकिन हालात पर नजर रखी जा रही है।