हज़ारीबाग: हजारीबाग में संजीवनी सेवा कुटीर तीन दिनों में हटेगा, विधायक प्रदीप प्रसाद का बड़ा फैसला
हजारीबाग विधायक प्रदीप प्रसाद ने संजीवनी सेवा कुटीर को तीन दिनों में हटाने का फैसला लिया है। उपायुक्त को पत्र लिखकर उन्होंने कहा कि यह सेवा केंद्र जनहित के लिए था, न कि कोई राजनीतिक प्रतिष्ठान। सेवा को अतिक्रमण बताना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने अस्पताल परिसर में स्थायी हेल्प डेस्क स्थापित करने की मांग भी की।