हज़ारीबाग: खंभवा: पीडीएस दुकानदार ने लाभुकों को सड़ा चावल बांटा, दुर्गंध से जानवर भी खाने से इनकार कर दें
हजारीबाग। पीडीएस में सस्ते दर पर गरीबों को दिया जाने वाला चावल जानवरों के भी खाने के लायक नहीं है।इसका खुलासा तब हुआ जब हजारीबाग जिले के टाटीझरिया प्रमुख सह सांसद प्रतिनिधि संतोष मंडल और पंचायत समिति सदस्य धरमपुर राजेश कुमार यादव खंभवा स्थित पीडीएस दुकानदार गणेश गोप की दुकान पर औचक निरीक्षण करने पहुंचे।देखा कि लाभुकों को वितरित किए जाने मिला चावल सडा हुआ है।