मड़ावरा: पारोल में एसडीएम ने क्रॉप कटिंग कर दलहनी फसलों के नुकसान का लगाया अनुमान
मड़ावरा तहसील क्षेत्र में बारिश से दलहनी फसलों को हुए नुकसान का पता लगाने के लिए सोमवार को दोपहर 3 बजे एसडीएम ने पारौल गांव के खेतों की क्रॉप कटिंग करवाई। उप जिलाधिकारी मौजूदगी में राजस्व, कृषि विभाग और बीमा कंपनी के कर्मचारी खेत में पहुंचे और उन्होंने फसल की कटाई करवाई।