#Balrampur ! अटल भवन में भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित, 'सेवा संकल्प अभियान' की बनी रूपरेखा...
रिपोर्ट-इमरान अली शाह
#बलरामपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय 'अटल भवन' में 'सेवा संकल्प अभियान' को लेकर जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में यह अभियान आगामी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाया जाएगा।
कार्यशाला के मुख्य अतिथि और अवध क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश पांडेय ‘बादल’ ने अभियान के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा साझा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस अभियान की सफलता के लिए संगठन के प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।
बैठक में संगठन स्तर पर कार्यक्रमों के सफल संचालन और जनसंपर्क योजनाओं पर चर्चा की गई।
इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष रवि कुमार मिश्रा, सदर विधायक पल्टूराम, जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी, उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा, उतरौला नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अनूप चंद्र गुप्ता तथा क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य जगदीश पासवान मौजूद रहे।
इसके अतिरिक्त जिला महामंत्री डॉ. अजय सिंह ‘पिंकू’, बिंदु विश्वकर्मा, महेंद्र पांडे, पूर्व जिला महामंत्री विष्णु देव गुप्ता, श्याम मनोहर तिवारी, जिला उपाध्यक्ष बृजेन्द्र तिवारी, वरुण सिंह, शिव प्रसाद यादव, आद्या सिंह, वंदना पासवान, जिला मंत्री अवधेश त्रिपाठी सहित सभी मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
#balrampur #bjp