#बलरामपुर ! बुखार से पीड़ित 13 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस...
#बलरामपुर। #गैंड़ास_बुजुर्ग थाना क्षेत्र के #छीतरपारा गांव में रविवार सुबह एक 13 वर्षीय किशोरी का शव उसके ही घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। घटना के समय किशोरी घर पर अपने छोटे भाई के साथ अकेली थी, जबकि माता-पिता इलाज के सिलसिले में बाहर गए हुए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, छीतरपारा निवासी झगरू की 13 वर्षीय पुत्री आंचल बीते कई दिनों से बुखार से पीड़ित थी और उसका स्थानीय डॉक्टर से इलाज चल रहा था। झगरू अपनी पत्नी के पैर का ऑपरेशन कराने बस्ती गए हुए थे। घर पर आंचल और उसका नौ वर्षीय छोटा भाई संस्कार ही मौजूद थे। रविवार सुबह लगभग आठ बजे आंचल घर के भीतर मृत अवस्था में पाई गई।
बेटी की मौत की खबर मिलते ही परिजन बस्ती से बदहवास हालत में गांव पहुंचे। घर में किशोरी की अचानक हुई मौत की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र से महत्वपूर्ण सबूत जुटाए, जिसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थानाध्यक्ष हरीश सिंह ने बताया कि मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी और उसी के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
#balrampur #balrampurpolic