नईसराय: महंगाई के खिलाफ ब्लॉक कांग्रेस का प्रदर्शन, लोगों को चीनी खिलाकर जताया विरोध
बढ़ती महंगाई के विरोध में गुरुवार दोपहर दो बजे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान रैली निकाली और नारेबाजी करते हुए लोगों को शक्कर खिलाई। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नई सराय अध्यक्ष शिशुपाल सिंह और किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रीतेश रघुवंशी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेश पदाधिकारी और कार्यकर्ता बिजली ऑफिस के सामने एकत्रित हुए