नाथनगर: नाथनगर में सुबह से रात तक जाम, हर समय रेंगते हैं वाहन
नाथनगर में जाम की समस्या अब किसी एक समय तक सीमित नहीं रह गई है। सुबह कार्यालय और स्कूल जाने के समय से शुरू होने वाला जाम दोपहर, शाम और रात तक लोगों को परेशान करता है। टमटम चौक से सेंट्रल बैंक और मनसकामना नाथ चौक से नाथनगर थाना तक वाहनों का दबाव लगातार बना रहता है।