समाहरणालय, पूर्णिया
जनसंपर्क कार्यालय)
विज्ञप्ति संख्या: 1607,
दिनांक: 07 अक्टूबर 2026,
=================
बिहार विधान परिषद के कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन 2026 का दिनांक 23 अक्टूबर 2026 को मतदान की तिथि निर्धारित है।
इसी कड़ी में निर्वाची पदाधिकारी -सह- आयुक्त पूर्णिया प्रमंडल श्री दिनेश कुमार भा०प्र०से० एवं प्रेक्षक श्री प्रेम सिंह मीणा भा०प्र०से० द्वारा संयुक्त रूप से बज्रगृह सह मतगणना केंद्र स्थल जिला स्कूल पूर्णिया परिसर में अवस्थित परीक्षा भवन का निरीक्षण किया गया। मौके पर जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० एवं वरीय पुलिस अधीक्षक पूर्णिया डॉ शौर्य सुमन भा०पु०से० तथा जिला स्तरीय पदाधिकारी मौजूद थे।
ज्ञातव्य हो कि मतदान की तिथि: 23 अक्टूबर 2026 (समय: प्रातः 08:00 बजे से अपराह्न 04:00 बजे तक) निर्धारित है और मतगणना की तिथि: 27 अक्टूबर 2026.को जिला स्कूल परिसर पूर्णिया में अवस्थित बिहार विद्यालय परीक्षा केंद्र में निर्धारित है।
इसी कड़ी में बुधवार को निर्वाची पदाधिकारी सह- आयुक्त पूर्णिया प्रमंडल पूर्णिया एवं प्रेक्षक महोदय द्वारा वज्रगृह एवं मतगणना केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था एवं तैयारियां की विस्तृत निरीक्षण किया गया।
मौके पर उपस्थित सभी वरीय एवं नोडल अधिकारियों को निर्वाची पदाधिकारी -सह- आयुक्त महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए वज्रगृह एवं मतगणना केंद्र की सभी आवश्यक तैयारियां ससमय सुनिश्चित करें।
@iprd
#samratchoudhary
#cmsamrat
2 views | Purnia, Bihar | Oct 7, 2026