समाहरणालय, पूर्णिया
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति 1609,
दिनांक: 07 अक्टूबर 2026,
==================
पूर्णिया पूर्व प्रखंड में दिव्यांगजनों के UDID कार्ड निर्माण एवं सहायक उपकरणों हेतु विशेष शिविर का आयो
जिला पदाधिकारी, श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० के निर्देशानुसार 07 अक्टूबर 2026 को पूर्णिया पूर्व प्रखंड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दिव्यांगजनों के UDID कार्ड निर्माण एवं सहायक उपकरणों के आवेदन हेतु एक विशेष शिविर कि आयोजन किया गया।
शिविर का मुख्य उद्देश्य जिले के दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं, पेंशन, शिक्षा एवं रोजगार में आरक्षण का निर्बाध लाभ दिलाना है।
शिविर की मुख्य विशेषताएं एवं उपलब्धियां:-----
210 दिव्यांगजनों की जांच:-- शिविर में उपस्थित विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा कुल 210 दिव्यांगजनों का गहन चिकित्सकीय परीक्षण कर UDID कार्ड निर्माण हेतु प्रतिवेदन तैयार किया गया।
त्वरित पोर्टल प्रविष्टि:- प्राप्त आवेदनों को विभागीय पोर्टल पर अपलोड करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
इसके साथ ही, पूर्व में ऑफलाइन जारी प्रमाण-पत्रों का डॉक्टरों द्वारा भौतिक सत्यापन कर अविलंब UDID कार्ड जारी करने की अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।
बैट्री चालित ट्राईसाइकिल एवं उपकरण सुविधा:-- शिविर में पात्र दिव्यांगजनों से बैट्री चालित ट्राईसाइकिल एवं अन्य सहायक उपकरणों के लिए भी आवेदन प्राप्त किए गए। जांच एवं सत्यापन के पश्चात नियमानुसार सभी पात्र लाभार्थियों को उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे।
विविध दिव्यांगता श्रेणियों का परीक्षण:- शिविर में अस्थि, दृष्टि, श्रवण, बौद्धिक एवं बहुविध दिव्यांगता से पीड़ित आवेदकों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया गया।
गंभीर रूप से दिव्यांग व्यक्तियों के लिए विशेष सुविधाओं का प्रबंध रहा।
शिविर का सतत् अनुश्रवण एवं पर्यवेक्षण श्री अमरेश कुमार (प्रभारी सहायक निदेशक, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग, पूर्णिया) द्वारा दूरभाष एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के माध्यम से किया गया।
शिविर में अधिक से अधिक दिव्यांगजनों की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु पंचायत सचिव, मुखिया, विकास मित्र, वार्ड सदस्य एवं सामाजिक सुरक्षा के डाटा एंट्री ऑपरेटरों को विशेष रूप से सक्रिय किया गया था।
जिला प्रशासन, पूर्णिया ने दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण, सम्मान और समावेशन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा गया कि जिले के अंतिम पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए भविष्य में भी ऐसे शिविरों का आयोजन जारी रहेगा।
@iprd
#samratchoudhary
#cmsamrat
Purnia, Bihar | Oct 7, 2026