समाहरणालय पूर्णिया ,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:-1611,
दिनांक 07/10/2026,
==================
कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र 2026: महानंदा सभागार में माइक्रो प्रेक्षकों का प्रथम प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित:-
बिहार विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन के अंतर्गत कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र, 2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को महानंदा सभागार, पूर्णिया में माइक्रो प्रेक्षकों का प्रथम प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सहायक निर्वाचन पदाधिकारी
-सह-जिला पदाधिकारी, पूर्णिया श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० द्वारा कहा गया कि निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया में माइक्रो प्रेक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण और संवेदनशील होती है।
उन्होंने सभी माइक्रो प्रेक्षकों को अपने कर्तव्यों का पालन पूरी निष्पक्षता, सजगता और तत्परता के साथ करने का निर्देश दिया।
साथ ही, निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान भारत निर्वाचन आयोग के सभी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।
प्रशिक्षण सत्र के मुख्य बिंदु:---
दायित्वों का विस्तृत बोध:- प्रथम प्रशिक्षण सत्र में माइक्रो प्रेक्षकों को उनके अधिकारों, कार्यों और दायित्वों की बारीक एवं गहनता से अवगत कराया गया।
सघन अवलोकन एवं गोपनीयता:--- मतदान केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया का सूक्ष्मता (माइक्रो स्तर) से अवलोकन करने तथा पूरी प्रक्रिया की गोपनीयता बनाए रखने का निर्देश दिया गया।
तत्काल सूचना तंत्र:-- मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता या व्यवधान की स्थिति में बिना विलंब किए तत्काल संबंधित वरीय पदाधिकारियों को सूचित करने की कार्यप्रणाली समझाई गई।
मतदान दिवस की कार्ययोजना:-- मतदान वाले दिन की जाने वाली गतिविधियों, मॉक पोल और आवश्यक रिपोर्टिंग को लेकर व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
इस प्रशिक्षण सत्र में कार्मिक-सह-प्रशिक्षण कोषांग के वरीय पदाधिकारी-सह-अपर समाहर्ता (विभागीय जांच), नोडल पदाधिकारी-सह-स्थापना उप समाहर्ता, निदेशक (डी.आर.डी.ए.), बायसी एवं धमदाहा के अवर निर्वाचन पदाधिकारी तथा मास्टर ट्रेनर अमोल झा द्वारा उपस्थित माइक्रो प्रेक्षकों को विस्तार से प्रशिक्षित किया गया।
@iprd
#samratchoudhary
#cmsamrat
Purnia, Bihar | Oct 7, 2026