Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
उत्तरप्रदेश
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Jabalpur
pcnews.com
SIR के खिलाफ पूर्णिया में महागठबंधन का आक्रोश मार्च, चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी..... #Purnea #Purnia #SIR #Mahagathbandhan #BiharPolitics #ElectionCommission #PurneaCentralNews #BiharNews
Purnia East, Purnia
| Oct 7, 2026
#purnea
#purnia
#sir
#mahagathbandhan
#biharpolitics
#electioncommission
#purneacentralnews
#biharnews
MORE NEWS
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति1610 दिनांक 07102026, ================== श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० जिलाधिकारी के निर्देश पर SC/ST कल्याण छात्रावासों का औचक निरीक्षण; मूलभूत सुविधाओं एवं स्वच्छता में लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई:- सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा ने किया छात्रावासों का विस्तृत निरीक्षण;--व्यवस्थाओं का लिया जायजा। निःशुल्क खाद्यान्न आपूर्ति, ₹2,000 मासिक DBT, छात्रवृत्ति और Wi-Fi सुविधाओं की समीक्षा की गई। डीएम अंशुल कुमार की कड़ी चेतावनी: मानकों में अनदेखी पर वार्डन और संबंधित अधिकारियों पर होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई। जिलाधिकारी के निर्देशों के आलोक में पूर्णिया जिले में संचालित डॉ. बी.आर. अंबेडकर अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (SC/ST) कल्याण छात्रावासों का विस्तृत एवं औचक निरीक्षण सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग, श्री अमरेश कुमार द्वारा किया गया। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य:- राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लक्षित छात्रों तक पारदर्शी रूप से पहुँचाना, छात्रावासों में स्वच्छता, गुणवत्तापूर्ण भोजन, सुरक्षा तथा बेहतर शैक्षणिक माहौल सुनिश्चित करना है। निरीक्षण के दौरान सहायक निदेशक द्वारा निम्नलिखित प्रमुख बिंदुओं की गहन समीक्षा की गई एवं आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए:- स्वच्छता एवं मूलभूत सुविधाएं:- छात्रावास परिसर एवं शौचालयों की नियमित सफाई, मच्छरों से बचाव के लिए फॉगिंग तथा बंद पड़े RO वाटर प्यूरीफायर, पंखों एवं लाइटों को 48 घंटे के भीतर दुरुस्त करने का सख्त निर्देश दिया गया। निःशुल्क खाद्यान्न एवं मेस व्यवस्था:-- खाद्यान्न योजना के तहत प्रति छात्र 15 किग्रा मुफ्त अनाज (9 किग्रा चावल व 6 किग्रा गेहूं) की आपूर्ति का सत्यापन किया गया तथा मेस में परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता और पौष्टिकता की जांच की गई। डीबीटी एवं छात्रवृत्ति का सत्यापन:- अधिकारियों ने छात्रों से सीधा संवाद कर ‘मुख्यमंत्री SC/ST छात्रावास अनुदान योजना’ के तहत मिलने वाली ₹2,000 मासिक राशि तथा पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति के बैंक खातों में सीधे हस्तांतरण (DBT) का फीडबैक लिया। शैक्षणिक एवं प्रोत्साहन योजनाएं:-- पुस्तकालय, हाई-स्पीड Wi-Fi सुविधाओं की स्थिति देखी गई। साथ ही, BPSC एवं UPSC की प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने पर छात्रों को मिलने वाले क्रमशः ₹50,000 एवं ₹1,00,000 के प्रोत्साहन अनुदान के प्रभावी कार्यान्वयन की समीक्षा की गई। @iprd #samratchoudhary #cmsamrat
Purnia, Bihar | Oct 7, 2026
समाहरणालय, पूर्णिया जनसंपर्क कार्यालय) विज्ञप्ति संख्या: 1607, दिनांक: 07 अक्टूबर 2026, ================= बिहार विधान परिषद के कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन 2026 का दिनांक 23 अक्टूबर 2026 को मतदान की तिथि निर्धारित है। इसी कड़ी में निर्वाची पदाधिकारी -सह- आयुक्त पूर्णिया प्रमंडल श्री दिनेश कुमार भा०प्र०से० एवं प्रेक्षक श्री प्रेम सिंह मीणा भा०प्र०से० द्वारा संयुक्त रूप से बज्रगृह सह मतगणना केंद्र स्थल जिला स्कूल पूर्णिया परिसर में अवस्थित परीक्षा भवन का निरीक्षण किया गया। मौके पर जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० एवं वरीय पुलिस अधीक्षक पूर्णिया डॉ शौर्य सुमन भा०पु०से० तथा जिला स्तरीय पदाधिकारी मौजूद थे। ज्ञातव्य हो कि मतदान की तिथि: 23 अक्टूबर 2026 (समय: प्रातः 08:00 बजे से अपराह्न 04:00 बजे तक) निर्धारित है और मतगणना की तिथि: 27 अक्टूबर 2026.को जिला स्कूल परिसर पूर्णिया में अवस्थित बिहार विद्यालय परीक्षा केंद्र में निर्धारित है। इसी कड़ी में बुधवार को निर्वाची पदाधिकारी सह- आयुक्त पूर्णिया प्रमंडल पूर्णिया एवं प्रेक्षक महोदय द्वारा वज्रगृह एवं मतगणना केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था एवं तैयारियां की विस्तृत निरीक्षण किया गया। मौके पर उपस्थित सभी वरीय एवं नोडल अधिकारियों को निर्वाची पदाधिकारी -सह- आयुक्त महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए वज्रगृह एवं मतगणना केंद्र की सभी आवश्यक तैयारियां ससमय सुनिश्चित करें। @iprd #samratchoudhary #cmsamrat
Purnia, Bihar | Oct 7, 2026
समाहरणालय, पूर्णिया जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति 1609, दिनांक: 07 अक्टूबर 2026, ================== पूर्णिया पूर्व प्रखंड में दिव्यांगजनों के UDID कार्ड निर्माण एवं सहायक उपकरणों हेतु विशेष शिविर का आयो जिला पदाधिकारी, श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० के निर्देशानुसार 07 अक्टूबर 2026 को पूर्णिया पूर्व प्रखंड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दिव्यांगजनों के UDID कार्ड निर्माण एवं सहायक उपकरणों के आवेदन हेतु एक विशेष शिविर कि आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य जिले के दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं, पेंशन, शिक्षा एवं रोजगार में आरक्षण का निर्बाध लाभ दिलाना है। शिविर की मुख्य विशेषताएं एवं उपलब्धियां:----- 210 दिव्यांगजनों की जांच:-- शिविर में उपस्थित विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा कुल 210 दिव्यांगजनों का गहन चिकित्सकीय परीक्षण कर UDID कार्ड निर्माण हेतु प्रतिवेदन तैयार किया गया। त्वरित पोर्टल प्रविष्टि:- प्राप्त आवेदनों को विभागीय पोर्टल पर अपलोड करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही, पूर्व में ऑफलाइन जारी प्रमाण-पत्रों का डॉक्टरों द्वारा भौतिक सत्यापन कर अविलंब UDID कार्ड जारी करने की अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। बैट्री चालित ट्राईसाइकिल एवं उपकरण सुविधा:-- शिविर में पात्र दिव्यांगजनों से बैट्री चालित ट्राईसाइकिल एवं अन्य सहायक उपकरणों के लिए भी आवेदन प्राप्त किए गए। जांच एवं सत्यापन के पश्चात नियमानुसार सभी पात्र लाभार्थियों को उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। विविध दिव्यांगता श्रेणियों का परीक्षण:- शिविर में अस्थि, दृष्टि, श्रवण, बौद्धिक एवं बहुविध दिव्यांगता से पीड़ित आवेदकों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया गया। गंभीर रूप से दिव्यांग व्यक्तियों के लिए विशेष सुविधाओं का प्रबंध रहा। शिविर का सतत् अनुश्रवण एवं पर्यवेक्षण श्री अमरेश कुमार (प्रभारी सहायक निदेशक, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग, पूर्णिया) द्वारा दूरभाष एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के माध्यम से किया गया। शिविर में अधिक से अधिक दिव्यांगजनों की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु पंचायत सचिव, मुखिया, विकास मित्र, वार्ड सदस्य एवं सामाजिक सुरक्षा के डाटा एंट्री ऑपरेटरों को विशेष रूप से सक्रिय किया गया था। जिला प्रशासन, पूर्णिया ने दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण, सम्मान और समावेशन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा गया कि जिले के अंतिम पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए भविष्य में भी ऐसे शिविरों का आयोजन जारी रहेगा। @iprd #samratchoudhary #cmsamrat
Purnia, Bihar | Oct 7, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति:-1606, दिनांक 07/10/2026, ================== पूर्णिया मद्यनिषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई: 52.930 लीटर अवैध विदेशी शराब एवं बीयर बरामद, 01 कार जब्त तथा 04 अभियुक्त गिरफ्तार जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) के निर्देशानुसार पूर्णिया जिले में अवैध शराब एवं बीयर के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मद्यनिषेध विभाग को बड़ी सफलता मिली है। विभाग की टीम ने मंगलवार को जिले के विभिन्न स्थानों पर गुप्त सूचना एवं सघन जांच अभियान के आधार पर छापेमारी कर कुल 52.930 लीटर अवैध विदेशी शराब/बीयर जब्त की है। इसके साथ ही 01 महिंद्रा XUV 300 कार को जब्त करते हुए 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई स्थानवार क्रमशः- मुफस्सिल (अंदेली, वार्ड नं०-08): गुप्त सूचना के आधार पर मद्यनिषेध टीम द्वारा की गई छापेमारी में कुल 10.125 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की गई। मौके से 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। डालकोला चेकपोस्ट:- वाहन जांच के दौरान एक महिंद्रा XUV 300 कार (निबंधन संख्या:- 23BH6097A) से 03.800 लीटर अवैध बीयर बरामद की गई। कार को जब्त करते हुए 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। के०नगर (नयाटोला गंगेली):- गुप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम ने 39.000 लीटर अवैध विदेशी शराब/बीयर जब्त की। इस मामले में 01 अभियुक्त की गिरफ्तारी हुई है। सभी गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की विधिसम्मत कानूनी कार्रवाई की जा रही है। अपील:---- मद्यनिषेध विभाग, पूर्णिया द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई का यह अभियान लगातार जारी रहेगा। आम नागरिकों से अपील है कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन या बिक्री से जुड़ी किसी भी गतिविधि की जानकारी तुरंत मद्यनिषेध विभाग को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। @iprd #samratchoudhary #cmsamrat
Purnia, Bihar | Oct 7, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, दिनांक 07/10/2026, =============== श्री दिनेश कुमार भा०प्र०से० आयुक्त पूर्णिया प्रमंडल पूर्णिया एवं प्रेक्षक श्री प्रेम सिंह मीणा भा०प्र०से० द्वारा 'जिला स्कूल पुस्तकालय' का लिया गया जायजा। मौके पर जिलाधिकारी श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० एवं वरीय पुलिस अधीक्षक डॉक्टर शौर्य सुमन भा०पु०से० तथा जिला स्तरीय पदाधिकारी मौजूद थे। ज्ञातव्य हो कि'सेवा संकल्प कायाकल्प अभियान' के तहत् जर्जर भवन को आधुनिक अध्ययन केंद्र में बदला गया है। आयुक्त महोदय द्वारा जिला स्कूल परिसर स्थित नव-जीर्णोद्धारित 'जिला स्कूल पुस्तकालय' का जायजा लिया गया । ज्ञातव्य हो कि जिला स्कूल स्थित यह ऐतिहासिक भवन पूर्व में अत्यंत जर्जर एवं क्षतिग्रस्त अवस्था में था। जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग की पहल एवं सतत् निगरानी में 'सेवा संकल्प कायाकल्प अभियान' के अंतर्गत इस भवन का व्यापक जीर्णोद्धार कराया गया है। जिला प्रशासन के सार्थक प्रयासों से आज यह जर्जर ढांचा एक अत्याधुनिक एवं सर्वसुविधायुक्त अध्ययन केंद्र के रूप में परिवर्तित हो चुका है। छात्रों को शांत एवं अनुकूल शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पुस्तकालय में निम्नलिखित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। एकाग्रचित्त होकर पढ़ने के लिए पृथक स्टडी केबिन (Separate Study Cabins) तथा सामूहिक अध्ययन हेतु बड़े एवं सुव्यवस्थित टेबल। डिजिटल अध्ययन सामग्री (E-content) तक सुगम पहुंच के लिए कंप्यूटर सिस्टम और हाई-स्पीड वाई-फाई (Wi-Fi) की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। सुरक्षा हेतु सीसीटीवी (CCTV) कैमरे, छात्राओं की सुविधा एवं गोपनीयता के लिए विशेष 'गर्ल्स कॉमन रूम' तथा शुद्ध पेयजल हेतु वॉटर कूलर फिल्टर की व्यवस्था। आयुक्त महोदय द्वारा पुस्तकालय की व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया गया ।आयुक्त महोदय द्वारा निर्देश दिया गया कि विद्यार्थियों द्वारा किसी भी विशेष शैक्षणिक या प्रतियोगी पुस्तक की मांग किए जाने पर उसे अविलंब उपलब्ध कराया जाए। मौके पर जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा अवगत कराया गया कि शिफ्ट प्रणाली से पुस्तकालय का संचालन की व्यवस्था की गई है। वर्तमान में इस पुस्तकालय की क्षमता 150 सीटों की है, जबकि छात्रों के भारी उत्साह के चलते अब तक 300 से अधिक छात्र-छात्राएं नामांकन करा चुके हैं। विद्यार्थियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए पुस्तकालय का संचालन शिफ्ट प्रणाली के तहत करने का निर्देश दिया गया है, ताकि नामांकित प्रत्येक विद्यार्थी को अध्ययन का पर्याप्त एवं स @iprd #samratchoudhary #cmsamrat
Purnia, Bihar | Oct 7, 2026
समाहरणालय पूर्णिया , जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति:-1611, दिनांक 07/10/2026, ================== कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र 2026: महानंदा सभागार में माइक्रो प्रेक्षकों का प्रथम प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित:- बिहार विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन के अंतर्गत कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र, 2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को महानंदा सभागार, पूर्णिया में माइक्रो प्रेक्षकों का प्रथम प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सहायक निर्वाचन पदाधिकारी -सह-जिला पदाधिकारी, पूर्णिया श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० द्वारा कहा गया कि निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया में माइक्रो प्रेक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण और संवेदनशील होती है। उन्होंने सभी माइक्रो प्रेक्षकों को अपने कर्तव्यों का पालन पूरी निष्पक्षता, सजगता और तत्परता के साथ करने का निर्देश दिया। साथ ही, निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान भारत निर्वाचन आयोग के सभी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया। प्रशिक्षण सत्र के मुख्य बिंदु:--- दायित्वों का विस्तृत बोध:- प्रथम प्रशिक्षण सत्र में माइक्रो प्रेक्षकों को उनके अधिकारों, कार्यों और दायित्वों की बारीक एवं गहनता से अवगत कराया गया। सघन अवलोकन एवं गोपनीयता:--- मतदान केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया का सूक्ष्मता (माइक्रो स्तर) से अवलोकन करने तथा पूरी प्रक्रिया की गोपनीयता बनाए रखने का निर्देश दिया गया। तत्काल सूचना तंत्र:-- मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता या व्यवधान की स्थिति में बिना विलंब किए तत्काल संबंधित वरीय पदाधिकारियों को सूचित करने की कार्यप्रणाली समझाई गई। मतदान दिवस की कार्ययोजना:-- मतदान वाले दिन की जाने वाली गतिविधियों, मॉक पोल और आवश्यक रिपोर्टिंग को लेकर व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस प्रशिक्षण सत्र में कार्मिक-सह-प्रशिक्षण कोषांग के वरीय पदाधिकारी-सह-अपर समाहर्ता (विभागीय जांच), नोडल पदाधिकारी-सह-स्थापना उप समाहर्ता, निदेशक (डी.आर.डी.ए.), बायसी एवं धमदाहा के अवर निर्वाचन पदाधिकारी तथा मास्टर ट्रेनर अमोल झा द्वारा उपस्थित माइक्रो प्रेक्षकों को विस्तार से प्रशिक्षित किया गया। @iprd #samratchoudhary #cmsamrat
Purnia, Bihar | Oct 7, 2026
Purnia East, Purnia | Oct 7, 2026
3 साल पुरानी बीमारी ठीक हुई तो वैध जी को धन्यवाद देने पहुंचा युवक... #PurneaCentralNews #Patient #Treatment #HealthNews #BiharNews #ViralNews
Purnia East, Purnia | Oct 7, 2026