समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:-1606,
दिनांक 07/10/2026,
==================
पूर्णिया मद्यनिषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई: 52.930 लीटर अवैध विदेशी शराब एवं बीयर बरामद, 01 कार जब्त तथा 04 अभियुक्त गिरफ्तार
जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) के निर्देशानुसार पूर्णिया जिले में अवैध शराब एवं बीयर के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मद्यनिषेध विभाग को बड़ी सफलता मिली है।
विभाग की टीम ने मंगलवार को जिले के विभिन्न स्थानों पर गुप्त सूचना एवं सघन जांच अभियान के आधार पर छापेमारी कर कुल 52.930 लीटर अवैध विदेशी शराब/बीयर जब्त की है। इसके साथ ही 01 महिंद्रा XUV 300 कार को जब्त करते हुए 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
कार्रवाई स्थानवार क्रमशः-
मुफस्सिल (अंदेली, वार्ड नं०-08): गुप्त सूचना के आधार पर मद्यनिषेध टीम द्वारा की गई छापेमारी में कुल 10.125 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की गई।
मौके से 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
डालकोला चेकपोस्ट:- वाहन जांच के दौरान एक महिंद्रा XUV 300 कार (निबंधन संख्या:- 23BH6097A) से 03.800 लीटर अवैध बीयर बरामद की गई। कार को जब्त करते हुए 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
के०नगर (नयाटोला गंगेली):- गुप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम ने 39.000 लीटर अवैध विदेशी शराब/बीयर जब्त की। इस मामले में 01 अभियुक्त की गिरफ्तारी हुई है।
सभी गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की विधिसम्मत कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
अपील:----
मद्यनिषेध विभाग, पूर्णिया द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई का यह अभियान लगातार जारी रहेगा। आम नागरिकों से अपील है कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन या बिक्री से जुड़ी किसी भी गतिविधि की जानकारी तुरंत मद्यनिषेध विभाग को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।
@iprd
#samratchoudhary
#cmsamrat
Purnia, Bihar | Oct 7, 2026