समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति1610
दिनांक 07102026,
==================
श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० जिलाधिकारी के निर्देश पर SC/ST कल्याण छात्रावासों का औचक निरीक्षण; मूलभूत सुविधाओं एवं स्वच्छता में लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई:-
सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा ने किया छात्रावासों का विस्तृत निरीक्षण;--व्यवस्थाओं का लिया जायजा।
निःशुल्क खाद्यान्न आपूर्ति, ₹2,000 मासिक DBT, छात्रवृत्ति और Wi-Fi सुविधाओं की समीक्षा की गई।
डीएम अंशुल कुमार की कड़ी चेतावनी: मानकों में अनदेखी पर वार्डन और संबंधित अधिकारियों पर होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई।
जिलाधिकारी के निर्देशों के आलोक में पूर्णिया जिले में संचालित डॉ. बी.आर. अंबेडकर अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (SC/ST) कल्याण छात्रावासों का विस्तृत एवं औचक निरीक्षण सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग, श्री अमरेश कुमार द्वारा किया गया।
निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य:-
राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लक्षित छात्रों तक पारदर्शी रूप से पहुँचाना, छात्रावासों में स्वच्छता, गुणवत्तापूर्ण भोजन, सुरक्षा तथा बेहतर शैक्षणिक माहौल सुनिश्चित करना है।
निरीक्षण के दौरान सहायक निदेशक द्वारा निम्नलिखित प्रमुख बिंदुओं की गहन समीक्षा की गई एवं आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए:-
स्वच्छता एवं मूलभूत सुविधाएं:- छात्रावास परिसर एवं शौचालयों की नियमित सफाई, मच्छरों से बचाव के लिए फॉगिंग तथा बंद पड़े RO वाटर प्यूरीफायर, पंखों एवं लाइटों को 48 घंटे के भीतर दुरुस्त करने का सख्त निर्देश दिया गया।
निःशुल्क खाद्यान्न एवं मेस व्यवस्था:-- खाद्यान्न योजना के तहत प्रति छात्र 15 किग्रा मुफ्त अनाज (9 किग्रा चावल व 6 किग्रा गेहूं) की आपूर्ति का सत्यापन किया गया तथा मेस में परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता और पौष्टिकता की जांच की गई।
डीबीटी एवं छात्रवृत्ति का सत्यापन:- अधिकारियों ने छात्रों से सीधा संवाद कर ‘मुख्यमंत्री SC/ST छात्रावास अनुदान योजना’ के तहत मिलने वाली ₹2,000 मासिक राशि तथा पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति के बैंक खातों में सीधे हस्तांतरण (DBT) का फीडबैक लिया।
शैक्षणिक एवं प्रोत्साहन योजनाएं:-- पुस्तकालय, हाई-स्पीड Wi-Fi सुविधाओं की स्थिति देखी गई। साथ ही, BPSC एवं UPSC की प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने पर छात्रों को मिलने वाले क्रमशः ₹50,000 एवं ₹1,00,000 के प्रोत्साहन अनुदान के प्रभावी कार्यान्वयन की समीक्षा की गई।
@iprd
#samratchoudhary
#cmsamrat
3 views | Purnia, Bihar | Oct 7, 2026