राजा बाजार अंडरपास में यातायात व्यवस्था का निरीक्षण
जहानाबाद। पुलिस अधीक्षक किरण कुमार एवं पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) ने बुधवार को राजा बाजार रेलवे अंडरपास एवं आसपास के क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने जाम की स्थिति, वाहनों के सुचारु आवागमन तथा यातायात प्रबंधन का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने और आम लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने देने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने तथा जाम की स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।
पुलिस प्रशासन ने कहा कि शहर में सुरक्षित यातायात, सुगम आवागमन और बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित करने के लिए लगातार निगरानी एवं आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।