मिलाद-उन-नबी को लेकर पुलिस अलर्ट, जुलूस की सुरक्षा में तैनात जवान
अरवल। मिलाद-उन-नबी पर्व के अवसर पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में निकाले जा रहे जुलूस को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए अरवल पुलिस पूरी मुस्तैदी से तैनात है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सुरक्षा व्यवस्था की लगातार निगरानी की जा रही है।
जुलूस के दौरान पुलिस बल की तैनाती के साथ संदिग्ध गतिविधियों और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
अरवल पुलिस ने आमजन से पर्व के दौरान शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की है। साथ ही किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देने और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की बात कही गई है।