कोरांव: कोरांव के बेलन टुड़ियारी लपरी सेवटी में जलस्तर लगातार बढ़ रहा, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट और सावधानी बरतने की अपील
बुधवार सुबह कोरांव के उप जिलाधिकारी ठाकुर प्रसाद ने नदियों में बढ़ रहे जलस्तर को लेकर अलर्ट जारी किया है। उन्होंने सभी राजस्व निरीक्षकों, लेखपालों, ग्राम प्रधानों और राशन डीलरों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। उप जिलाधिकारी ने बताया कि डैम से लगातार पानी छोड़े जाने के कारण बेलन, टुड़ियारी, लपरी और सेवटी समेत कई नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है।