नबीनगर: माली थाना क्षेत्र में पूर्व पैक्स अध्यक्ष की हत्या मामले में 1 बाइक और 2 मोबाइल के साथ 2 हत्यारोपियों को गिरफ्तार
राजनीतिक वर्चस्व और चुनावी रंजिश को लेकर पूर्व पैक्स अध्यक्ष संजय कुमार सिंह की हत्याकांड मामले में दो हत्याआरोपियों को माली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है. जानकारी औरंगाबाद एसपी अम्बरीष राहुल ने सोमवार की दोपहर 12: 30 मिनट पर दी है. गिरफ्तार हत्या आरोपी माली थाना क्षेत्र के खंभा गांव निवासी सत्यजीत गिरी एवं एनटीपीसी खैरा थाना के घुजा के कामेंद्र सिंह है.