नबीनगर: नबीनगर थाना की पुलिस ने अलग-अलग गांव से तीन एनबीडब्ल्यू वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
नबीनगर थाना के पुलिस ने अलग-अलग गांव से तीन एनबीडब्ल्यू वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार एनबीडब्ल्यू वारंटी थाना क्षेत्र के चंद्रगढ़ निवासी उमेश सिंह, शल्या कर्मा निवासी मुखलाल चौहान और दानी बीघा गांव निवासी संजय चौहान है. थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने रविवार की शाम 4 बजे जानकारी दी है. बताया कि उक्त लोगों पर कोर्ट ने वारंट निर्गत किया था.