नबीनगर: पटखौलीया गांव में नक्सल मामले में फरार एक नक्सली के घर पर पुलिस ने चस्पाया इश्तेहार
नबीनगर थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के पटखौलीया गांव में नक्सल मामले में फरार चल रहे एक नक्सली के घर पर इश्तेहार चस्पाया है. थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने शनिवार की दोपहर 3:00 बजे बताया कि इश्तेहार अजय यादव के घर पर चस्पाया गया है. कोर्ट द्वारा नक्सल मामले में फरार चल रहे नक्सली के विरुद्ध इश्तेहार निकल गया था. जिसे उसके घर पर चस्पाया गया है.