नबीनगर: बारा गांव में आयोजित हुआ नि:शुल्क नेत्र शिविर
नबीनगर प्रखंड के बारा गांव में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन सोमवार की सुबह 11:00 हुई. डॉ दयानंद कुमार की देखरेख में मरीजों की आंख जांच की गई. शिविर में बड़ी संख्या में आंख के रोगी पंहुचे और अपनी आंख की जांच कराई. इस शिविर में डॉक्टर चंदन कुमार, राजू कुमार एवं भोला कुमार द्वारा बुजुर्ग पुरुष व महिलाओं को च्यवनप्राश एवं नि:शुल्क दवा वितरण किया गया.