नबीनगर: टंडवा में दो दिवसीय पुनपुन महोत्सव की तैयारी को लेकर आयोजित हुई समीक्षा बैठक
18 एवं 19 दिसंबर को होने वाले पुनपुन महोत्सव को लेकर टंडवा में रविवार की दोपहर 2:00 बजे समीक्षा बैठक आयोजित हुई. अध्यक्षता मुखिया राम प्रसाद राम ने की, जबकि संचालन सचिव राजेश कुमार ने किया. बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लोकप्रिय कलाकारों का कार्यक्रम करने का निर्णय लिया गया. मौके पर जदयू नेता संजीव कुमार सिंह, प्रितेश सौरभ सहित अन्य लोग मौजूद थे.