नबीनगर: टंडवा थाना परिसर में जनता दरबार लगाकर सीओ व थानाध्यक्ष ने भूमि संबंधी विवादों का निपटारा किया
भूमि के विवाद का निपटारा करने को लेकर शनिवार की दोपहर 2:00 बजे टंडवा थाना परिसर में जनता दरबार लगाया गया. इसकी अध्यक्षता सीओ निखत परवीन ने की.सीओ ने बताया कि छोटे-छोटे दो मामले का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया है. मौके पर थानाध्यक्ष रामजी प्रसाद सहित पुलिस बल मौजूद थे.