फिरोजाबाद नारखी: नगला रामकुंवर बिजली सब-स्टेशन पर किसानों का फर्श बिछाकर धरना, JE और SDO को भी धरने पर बैठाया
विकास खंड नारखी के नगला रामकुंवर विद्युत सब-स्टेशन पर विभिन्न समस्याओं को लेकर आज भारतीय किसान यूनियन भानू के कार्यकर्ताओं ने धरना दिया।
युवा जिला उपाध्यक्ष प्रशांत ठाकुर अपनी टीम के साथ सुबह 10 बजे सब-स्टेशन पहुंचे और फर्श बिछाकर धरने पर बैठ गए। किसानों की मुख्य मांग आसलपुर में खराब पड़े तीन ट्रांसफार्मरों को बदलने और छोटी-छोटी बिजली समस्याओं के समाधान की थी।
ढाई घंटे बाद पहुंचे अधिकारी -
किसानों की मांग थी कि अधिकारी मौके पर आएं। ढाई घंटे बाद JE अनूप श्रीवास्तव पहुंचे तो किसानों ने उन्हें भी धरना स्थल पर बैठा लिया। सूचना पर SDO M.M. मंसूरी पहुंचे, उन्हें भी किसानों ने धरने पर बैठाया। बाद में SDO द्वारा समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के आश्वासन पर किसानों ने ज्ञापन सौंपा और धरना समाप्त किया।
इस दौरान राष्ट्रीय प्रचार मंत्री नरेंद्र रावत, राष्ट्रीय महासचिव राजकुमार सिसोदिया, प्रमोद यादव, जगदीश प्रसाद, प्रदेश उपाध्यक्ष, जिला सचिव शिवांक ठाकुर सहित कई किसान मौजूद रहे।
#BKU_Bhanu #Narkhi #Firozabad #KisanDharna #BijliVibhag #FirozabadNews #DDM_News