फिरोजाबाद अजायपुर बाल वाटिका का वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप, प्रधानाध्यापक पर गिरी गाज
फिरोजाबाद / खैरगढ़। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे सरकारी स्कूल के जर्जर हाल वाले वीडियो ने शिक्षा विभाग की नींद उड़ा दी है। वीडियो में स्कूल परिसर में कीचड़, टूटी बाउंड्रीवॉल, टूटे शौचालय और खराब हैंडपंप दिख रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी फिरोजाबाद ने 22 अगस्त को जांच रिपोर्ट जारी की है।
वीडियो में क्या है?
वायरल वीडियो में प्राथमिक विद्यालय अजायपुर की बिल्डिंग जर्जर हालत में दिख रही है। परिसर में कीचड़ और बड़ी-बड़ी घास उगी है। शौचालय के दरवाजे टूटे हुए हैं और एक छात्र ताला खोलकर अंदर की स्थिति दिखा रहा है।
BSA की जांच में क्या निकला - पत्रांक 5676-78 / 2026-27
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी लेटर के अनुसार आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने यह वीडियो X पर पोस्ट किया था। खण्ड शिक्षा अधिकारी खैरगढ़ ने जांच की तो सामने आया:
1. यह स्कूल 2025-26 में नगला सुखी में पेयर हो चुका है। अब यहां बाल वाटिका और आंगनबाड़ी चलती है, संचालन शिक्षामित्र सीमा द्वारा किया जा रहा है।
2. बाउंड्रीवॉल कई सालों से टूटी है, प्रधान ने 25.01.2023 और 11.11.2024 को BDO हाथवंत से बजट मांगा था, मिला नहीं।
3. हैंडपंप और शौचालय पूरी तरह चालू और साफ हैं, वीडियो में गलत दिखाया गया। घास कटवाकर सफाई करा दी गई है और पीछे पड़ा मृत जानवर भी हटवा दिया गया है।
4. स्कूल रोड से 1 फीट नीचे है, ग्रामीणों ने नाली बंद कर दी है, इसलिए पानी भर रहा है। सुरक्षित रास्ता भी नहीं है।
5. कंपोजिट ग्रांट की धनराशि 2 महीने पहले आ गई थी, फिर भी इंचार्ज प्रधानाध्यापक पुष्पेन्द्र कुमार ने रंगाई-पुताई और लघु मरम्मत नहीं कराई।
कार्रवाई तय:
BSA ने माना कि यह प्रधानाध्यापक की लापरवाही है। खण्ड शिक्षा अधिकारी की संस्तुति पर इंचार्ज प्रधानाध्यापक पुष्पेन्द्र कुमार के खिलाफ दण्डात्मक विभागीय कार्यवाही प्रस्तावित कर रिपोर्ट जिलाधिकारी फिरोजाबाद को भेज दी गई है।
#Firozabad #Khairagarh #Ajaypur #BalVatika #BSAFirozabad #ViralVideo #UPBasicEducation #FirozabadNews