फिरोजाबाद त्योहारों को लेकर थाना उत्तर में पीस कमेटी की बैठक संपन्न
बारावफात, रक्षाबंधन व अन्य आगामी पर्वों के मद्देनजर SSP के निर्देशन में थाना उत्तर पर पीस कमेटी की बैठक हुई। अध्यक्षता ASP सिटी ने की।
बैठक में संभ्रांत नागरिक, धर्मगुरु, व्यापार मंडल पदाधिकारी व गणमान्य लोग मौजूद रहे।
सभी से अपील की गई कि त्योहारों को आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल में मनाएं। अफवाहों पर ध्यान न दें, कोई समस्या होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें।
फिरोजाबाद पुलिस शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह कटिबद्ध है।
#Firozabad #PeaceCommittee #ThanaUttar #Barawafat #Rakshabandhan #DDM_News