टीकमगढ़: टीकमगढ़ जिला अस्पताल में गुटका-तंबाकू खाने वालों पर कार्रवाई, ₹1240 जुर्माना वसूला
टीकमगढ़ जिला अस्पताल सिविल सर्जन डॉक्टर अमित शुक्ला की निर्देशन में मंगलवार को जिला अस्पताल में गुटका एवं नशीले पदार्थों को अस्पताल में लाने वाले एवं उनका सेवन करने वाले लोगों की चेकिंग की गई। इस दौरान 25 लोगों की रसीद काट कर 1240 रुपए की राशि जमा की गई। लोगों को नशे के दुष्परिणामों को लेकर जागरूक किया गया।