टीकमगढ़: बजरंगखेरा गांव में महिला के साथ देवर ने की मारपीट, पुलिस ने मामला दर्ज किया
देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत बजरंगखेरा गांव में एक महिला के साथ मारपीट की गई है। घायल महिला के परिजन ने बताया कि महिला का देवर महिला के घर के सामने गड्ढा खोद रहा था जब महिला ने इसका विरोध किया तब महिला के देवर ने महिला के साथ जमकर मारपीट कर दी जिससे वह घायल हो गई। घटना की शिकायत देहात थाने में की गई पुलिस ने मामला दर्ज किया है।