टीकमगढ़: कारी गांव के पास सड़क हादसा: एक व्यक्ति घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
कारी गांव के पास एक व्यक्ति सड़क हादसे का शिकार हो गया। कारी गांव निवासी दिनेश नाम का व्यक्ति गांव में तालाब से अपने घर की ओर वापस आ रहा था, रास्ते में गांव के पास अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह बाइक समेत नीचे गिरकर घायल हो गया। घायल का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। घायल को गंभीर चोटे बताई गई हैं।