टीकमगढ़: मारपीट और रुपये मांगने के मामले में डेढ़ साल से फरार आरोपी विनय को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया, जेल भेजा
मंगलवार दोपहर करीब 1:00 कोतवाली थाना प्रभारी पंकज शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि गरीब डेढ़ साल पहले जिला अस्पताल में एंबुलेंस के संचालक के साथ मारपीट और रुपए मांगने के मामले में कोतवाली पुलिस ने विनय प्रताप सिंह के खिलाफ धारा 294 323 327 506 34 के तहत मामला दर्ज किया था। घटना के बाद से आरोपी फरार था। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।