अमरिया: जहानाबाद में हाईवे के गड्ढे ने ली महिला की जान, नवरात्रि की खुशियां मातम में बदलीं
जहानाबाद से इस वक्त की बड़ी खबर, हाईवे के गड्ढे ने छीन ली महिला की जान! अप्सरा नदी के पास बरेली हरिद्वार हाईवे पर गड्ढे से बचने के दौरान बाइक का संतुलन बिगड़ गया। बाइक पर पीछे बैठी 40 वर्षीय सविता देवी सड़क पर गिर गईं। सिर में गंभीर चोट लगने से अस्पताल में उनकी मौत हो गई। मां-बेटे नवरात्रि पर रुद्रपुर से कन्या भोज कराने के लिए घर लौट रहे थे।