*आमल्यापानी गौशाला में श्रद्धा व हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव*
बड़वानी, 04 सितम्बर 2026/पशुपालन एवं डेयरी विभाग, जिला बड़वानी के तत्वावधान में शासकीय श्री कृष्ण गौशाला समिति,श्री राधे ग्रूप बड़वानी व ग्राम पंचायत आमल्यापानी द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव एवं विशेष शिविर का गरिमामय आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री प्रेम सिंह पटेल की मुख्य उपस्थिति में किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में गौभक्तों और स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता की ।कार्यक्रम मे साई बाबा जीवन धरा हॉस्पिटल बड़वानी के संचालक आनंद मारू, जनप्रतिनिधिगण श्री निशान्त पंवार व सरपंच दीपक भंवरे व राधे ग्रूप के सदस्य उपस्थित हुए
आयोजित शिविर के दौरान वैदिक रीति-रिवाज से गौपूजन कर गौवंश को रक्षासूत्र बांधे गए। इस अवसर पर पशुओं के स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का संचालन किया गया, साथ ही विशेषज्ञों एवं अतिथियों द्वारा गौमाता के धार्मिक, सामाजिक और वैज्ञानिक महत्व पर विचार-विमर्श तथा परिचर्चा आयोजित की गई। इसके साथ ही बड़वानी स्थित श्री गोपाल कृष्ण मंदिर, नर्मदा गौशाला में भी दिनभर धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए।
इस दौरान रमेशचंद्र सराफ, दिलीपसिंह राठौर, राजीव वर्मा, संतोष मिश्र ( प्राचार्य ), रामचंद्र रघुवंशी, प्रवीण पुरोहित, बलराम निकुम उपस्थित थे।
51 views | Barwani, Madhya Pradesh | Sep 4, 2026