मुख्यमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत जोबट विधानसभा क्षेत्र को बड़ी सौगात मिली है। विधायक सेना महेश पटेल के प्रयासों से ₹11.09 करोड़ की लागत से 10 सड़क निर्माण कार्यों को तकनीकी स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके तहत 12.075 किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण होगा, जिससे अमखुट, काठीवाड़ा, झिरन और बरझर सहित दर्जनों फलियों का आवागमन सुगम होगा। विधायक सेना पटेल ने कहा कि हर गांव-फलिये तक पक्की सड़क पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। ऐसी ही अंचल की खबरों के लिए फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'। (रिपोर्ट: रफीक कुरैशी) . . #NimadDastakNews #JobatNews #AlirajpurNews #SenaPatel #NimadNews