सेंधवा आम मुस्लिम जमात के सदर (अध्यक्ष) चुनाव में परवेज शेख ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। नगर की 16 मस्जिदों में हुए मतदान के बाद गोसिया मस्जिद में हुई मतगणना में कड़े मुकाबले के बीच परवेज शेख (घड़ी छाप) को 1420 वोट मिले, जिन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी शाकिर अली (छाता छाप) को 7 मतों से हराया। मुख्य निर्वाचन कमेटी के प्रमुख एडवोकेट फय्यूम शेख ने परवेज शेख को 3 वर्ष के कार्यकाल हेतु प्रमाण पत्र सौंपा। नवनिर्वाचित सदर परवेज शेख ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए आपसी सौहार्द और सामाजिक विकास का संकल्प दोहराया। जीत के बाद समर्थकों ने जुलूस निकालकर भव्य स्वागत किया। ऐसी ही अंचल की खबरों के लिए फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'। (रिपोर्ट: साबिर शेख) . . #NimadDastakNews #SendhwaNews #MuslimJamaatElection #ParvezSheikh #NimadNews