सेंधवा के श्याम बाजार स्थित श्री सत्यनारायण मंदिर में जन्माष्टमी पर्व भक्ति व उल्लास के साथ मनाया गया। मंदिर परिसर को विद्युत रोशनी, फूलों व भव्य रंगोली से सजाया गया। धामनोद के प्रसिद्ध गायक माधव अग्रवाल की भजन संध्या में श्रद्धालु झूम उठे। शेषनाग की छत्रछाया में नदी पार करते बाल कृष्ण और पूतना वध की झांकियों ने सभी का मन मोह लिया। श्रद्धालुओं ने बाल-गोपाल को झूला झुलाया और मध्यरात्रि 12 बजे महाआरती कर जन्मोत्सव मनाया। इस मौके पर अग्रवाल समाज अध्यक्ष राजेंद्र नरेडी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। ऐसी ही अंचल की खबरों के लिए फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'। (रिपोर्ट: साबिर शेख)
सेंधवा के लायंस कॉन्वेंट स्कूल में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर में नर्सरी और प्राइमरी के बच्चों ने राधा-कृष्ण और बाल-गोपाल के रूप में सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में आयोजित इंटर हाउस मटकी फोड़ प्रतिय�