सेंधवा के ग्राम चाटली स्थित लेट पांडे स्कूल ऑफ नर्सिंग के GNM तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों का आंदोलन रंग लाया है। सेंधवा विधायक मोंटू सोलंकी के धरने में शामिल होकर समर्थन देने के बाद कॉलेज प्रशासन ने लिखित आश्वासन दिया है कि 8 सितंबर को परीक्षा टाइम-टेबल जारी होगा और 1 महीने में परीक्षाएं कराई जाएंगी। वहीं अनियमितताओं के चलते प्रभारी प्राचार्य श्याम सुंदर त्यागी को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया है। इस दौरान आदिवासी एकता परिषद के गजानंद ब्राह्मणे, पोरलाल खरते व छात्र मौजूद रहे। ऐसी ही अंचल की खबरों के लिए फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'। (रिपोर्ट: साबिर शेख) . . #NimadDastakNews #SendhwaNews #NursingStudents #MontuSolanki #NimadNews