बड़वानी जिले के थाना खेतिया अंतर्गत ग्राम बांदरियावड़ में पुलिस ने अंधेकत्ल का खुलासा करते हुए आरोपी पत्नी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। चरित्र शंका को लेकर हुए विवाद के बाद पत्नी द्वारकीबाई ने कुल्हाड़ी से हमला कर पति उदयसिंग मोरे की हत्या कर दी थी। घटना के बाद आरोपी महिला ने परिजनों को लोहे की चद्दर पर गिरने से मौत होने की झूठी जानकारी देकर शव का अंतिम संस्कार करवा दिया था। मुखबिर की सूचना पर पहुँची खेतिया पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर गहन पूछताछ की, जिसमें महिला ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन व थाना प्रभारी सुखलाल भंवर के नेतृत्व में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बड़वानी जेल भेज दिया है। अंचल की खबरों के लिए फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'।
.
.
#NimadDastakNews #BarwaniNews #KhetiyaNews #MpPolice #CrimeNews