पीरो: पीरो और हसन बाजार थाना की पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
Piro, Bhojpur | Sep 9, 2026 पीरो थाना की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पीरो नगर के अंबेडकर मोहल्ला निवासी मलिक यादव के पुत्र कृष्ण यादव को गिरफ्तार किया है। वहीं, देवचंदा गांव निवासी ललन नट के पुत्र भोला नट और पकवा टोला निवासी निवास चौधरी के पुत्र मनोज चौधरी को शराब कांड से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया गया है।