#गुना - मोहनपुर में जागरूकता रैली निकाल युवाओं ने दिया तंबाकू मुक्त समाज का संदेश
तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के तहत रैली, वाद-विवाद एवं निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित
राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के तहत विकासखंड बमोरी के ग्राम मोहनपुर स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजकुमार ऋषिश्वर तथा बीएमओ बमोरी डॉ. हेमंत धाकड़ के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों ने जागरूकता रैली निकाली। रैली के माध्यम से नारों एवं संदेशों द्वारा आमजन को तंबाकू सेवन के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए वाद-विवाद एवं निबंध प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। जागरूकता सत्र में तंबाकू सेवन से होने वाली गंभीर बीमारियों की जानकारी दी गई। साथ ही विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को स्वयं तंबाकू का सेवन नहीं करने तथा समाज को इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम में आरकेएसके उमंग काउंसलर श्री शुभम शर्मा, प्रशिक्षक हेतराम अहिरवार, पूजा ओझा, सोनू ओझा एवं विद्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा।
#Guna CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
242 views | Guna, Madhya Pradesh | Nov 19, 2026