📢 आवश्यक सूचना — गुना वासियों के लिए महत्वपूर्ण अपील ✨
सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण विभाग गुना के उप संचालक श्री रिशु कुमार सुमन द्वारा अपील की गई है कि 20 नवंबर को जनपद पंचायत गुना के कैंपस में जिला स्तरीय सामूहिक कन्या विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।
✅ आवेदन की आज अंतिम तिथि है!
जो भी माता-पिता अपने बच्चों का विवाह इस सामूहिक विवाह सम्मेलन में संपन्न कराना चाहते हैं, वे आज ही अपना आवेदन जनपद पंचायत गुना या दिव्यांगजन के जिला कार्यालय DDRC में जमा कर सकते हैं।
💰 योजना के अंतर्गत मिलने वाली सहायता:
कुल ₹55,000 की आर्थिक सहायता/सामग्री
₹49,000 सीधे लाभार्थी के खाते में DBT के माध्यम से
₹6,000 की आवश्यक सामग्री
📌 पात्रता: आवेदक/परिवार का BPL कार्डधारी होना आवश्यक है।
अधिक से अधिक संख्या में पात्र परिवार आज ही अपना आवेदन प्रस्तुत करें और इस जनकल्याणकारी योजना का लाभ उठाएं। 🙏
#Guna CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh CMO Municipal Council Guna SP Guna MP