#न्यायोत्सव: विधिक सेवा सप्ताह के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र एवं श्रमिकों के अधिकारों के प्रति जागरूकता हेतु शिविर आयोजित
म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष श्री अमिताभ मिश्र के मार्गदर्शन में श्री राधाकिशन मालवीय जिला न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गुना, श्री बी.एस. सोलंकी अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति आरोन,श्री भरत परमार सिविल जज आरोन एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री सर्वेश चतुर्वेदी द्वारा आज न्यायोत्सव- विधिक सेवा सप्ताह के अंतर्गत ग्रामीण जन एवं श्रमिको को उनके विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक किये जाने के उद्देश्य से ग्राम सिरसी तहसील आरोन जिला गुना में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
उक्त शिविर में श्री राधाकिशन मालवीय सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गुना के द्वारा श्रमिकों को नालसा की असंगठित क्षेत्र के श्रमिको हेतु विधिक सेवा योजना, संवैधानिक अधिकार, समान मजदूरी, ई-श्रमिक कार्ड योजना, श्रम अधिनियमों जैसे मजदूरी सन्दाय अधिनियम 1936, समान पारिश्रमिक अधिनियम 1976, केंद्र एवं राज्य शासन द्वारा संचालित विभाग की योजनाएं जैसे कि म.प्र. भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार मंडल तथा म.प्र. असंगठित (ग्रामीण एवं शहरी) कर्मकार कल्याण मंडल की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, आयुष्मान कार्ड आदि लाभकारी योजनाओ के संबंध मे विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।
शिविर में श्री बी.एस. सोलंकी अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति आरोन एवं श्री भरत परमार व्यवहार न्यायाधीश आरोन, द्वारा श्रमिको उनके अधिकारों, बाल श्रम, बंधुआ मजदूरी संबंधी अपराधों की जानकारी दी जाकर उनके खिलाफ आवाज उठाए जाने पर जोर दिया गया। इसके साथ ही उनके द्वारा श्रमिकों को शासन द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी दर के बारे मे भी विस्तार से बताया गया।
जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री सर्वेश चतुर्वेदी द्वारा निःशुल्क विधिक सहायता योजना, श्रमिकों के कानूनी अधिकार, नालसा एवं सालसा की कल्याणकारी योजनाओं, नालसा नशे के विरूद्ध डॉन योजना, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा श्रमिको के लिए संचालित योजनाओं तथा निःशुल्क हेल्पलाईन नंबर 15100 के सबंध मे जानकारी प्रदान की गई।
उक्त शिविर में तहसील अधिवक्ता संघ आरोन के अध्यक्ष श्री एल. पी. तिवारी सहित अन्य पदाधिकारीगण, अधिवक्तागण, पैरालीगल वॉलेंटियर, ग्राम पंचायत सिरसी के सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक एवं अन्य ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
#Guna CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner Department of Labour, Madhya Pradesh Department of Law & Legislative Affairs, Madhya Pradesh