भंडरा: भंडरा में दुर्गा पूजा की सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, थाना प्रभारी के नेतृत्व में निकला फ्लैग मार्च
दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से भंडरा थाना प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता के नेतृत्व में भंडरा के मुख्य मार्गों पर पुलिस बल ने फ्लैग मार्च निकाला। रविवार शाम करीब 4:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार, बताया गया कि इस दौरान पुलिसकर्मियों ने मुख्य सड़क सहित विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।