प्रधानमंत्री श्री मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर "सेवा संकल्प अभियान" चलाया जाएगा ,17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान
---
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से प्रदेश के सभी कलेक्टर्स एवं कमिश्नर्स से चर्चा कर आगामी 17 सितंबर से प्रारंभ होने वाले "सेवा संकल्प अभियान" के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि यह अभियान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे होने के उपलक्ष में प्रारंभ किया जा रहा है। इस अभियान के दौरान इन 25 सालों मे हुए जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह अभियान प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से प्रारंभ होकर 17 अक्टूबर तक कुल एक माह चलेगा। यह "सेवा संकल्प अभियान" विकसित भारत के संकल्प की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा। इस अभियान के अंतर्गत अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करते हुए कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
खंडवा कलेक्ट्रेट के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता, अपर कलेक्टर सुश्री श्रद्धा शुक्ला, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री ऐश्वर्य वर्मा एवं डिप्टी कलेक्टर श्री दिनेश सावले सहित अन्य विभागीय अधिकारी भी मौजूद थे।
Jansampark Madhya Pradesh
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Department of Urban Development & Housing MP
#khandwa
49 views | Khandwa, Madhya Pradesh | Sep 2, 2026