नेशनल लोक अदालत के लिए बैठक संपन्न
---
आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत को सफल बनाने एवं अधिक से अधिक प्रकरणों के आपसी सहमति के आधार पर निराकरण के उद्देश्य से प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री संजीव श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में लगातार तैयारिया की जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार को नेशनल लोक अदालत के नोडल अधिकारी एवं विशेष न्यायाधीश श्री उत्सव चतुर्वेदी की अध्यक्षता में एनएचडीसी भूमि अधिकरण से संबंधित प्रकरणों के अधिकतम निराकरण के संबंध में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में आगामी नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों को रखने तथा संबंधित पक्षकारों के बीच आपसी सहमति एवं समझौते के माध्यम से उनके त्वरित और प्रभावी निराकरण की संभावनाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। संबंधित अधिकारियों एवं अधिवक्ताओं को प्रकरणों की समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के संबंध में भी निर्देश दिए गए। बैठक में जिला न्यायाधीश श्री अनिल चौधरी, श्री अरविंद सिंह टेकाम, जिला रजिस्ट्रार श्री अरविंद सिंह, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री पीयूष भावे, एनएचडीसी प्रभारी श्री अरविंद चौहान, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री दिलावर सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Home Department of Madhya Pradesh
Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh
#khandwa
13 views | Khandwa, Madhya Pradesh | Sep 1, 2026