परिवहन विभाग के दल ने 15 वाहनों से 1.41 लाख रुपए शमन शुल्क वसूला ,2 यात्री बसों से मोटरयान कर के 1.61 लाख रुपए जमा कराए
---
कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता के निर्देश पर परिवहन विभाग के दल ने मंगलवार को ओंकारेश्वर में इंदौर, उज्जैन एवं खरगोन रूट पर चलने वाली यात्री बसों एवं ओंकारेश्वर में संचालित सवारी ऑटोरिक्शा की चेंकिग की। चेकिंग के दौरान अनियमितता पाये जाने एवं दस्तावेज वैध नहीं पाये जाने पर, मोटरयान अधिनियम के तहत कुल 9 यात्री बस तथा 6 ऑटोरिक्शा चालकों से कुल 1.41 लाख रुपए शमन शुल्क वसूल किया तथा 2 यात्री बसों से मोटरयान कर के कुल रूपये 1.61 लाख रुपए जमा कराए। इसके साथ ही बिना वैध दस्तावेज के 2 ऑटोरिक्शा वाहन जप्त कर सुरक्षार्थ थाना मांधाता में खडी की गई।
Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
Home Department of Madhya Pradesh
#khandwa