हरसूद एवं जावर क्षेत्र में आबकारी विभाग ने की कार्यवाही
---
कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता के निर्देशन ने आबकारी विभाग के दल के द्वारा सोमवार को खंडवा जिले के ग्राम सडीयापानी, सडीयापानी सरकार, डोटखेड़ा, भूरी घाटी में तथा हरसूद क्षेत्र स्थित होटल ढाबो पर दबिश की कार्यवाही की गयी।इस कार्यवाही में 55 पाव देशी मदिरा प्लेन,70 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 690 किलोग्राम महुआ लहान जप्त किया गया। महुआ लहान को विधिवत मौके पर नष्ट किया गया। जिला आबकारी अधिकारी श्री विनय रंगशाही ने बताया कि इस कार्यवाही में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915/2000 की धारा 34(1)क,च के तहत कुल 13 प्रकरण कायम किए गए। जप्तशुदा मदिरा एवं महुआ लहान का बाजार मूल्य लगभग 63625/- रूपये है।
Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Home Department of Madhya Pradesh
Department of Tribal Welfare, Madhya Pradesh
SP Khandwa
#khandwa