लालबर्रा: बबरिया टोला के कुएं में मिला 60 वर्षीय बुजुर्ग का शव, दो दिनों से थे लापता
जानकारी के अनुसार, बबरिया टोला निवासी मूलचंद पटले (पिता दसाराम पटले, उम्र 60 वर्ष, जाति पवार) 3 सितंबर की रात से अपने घर से लापता थे। परिजनों ने 4 सितंबर को दिनभर उनकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग न मिलने पर लालबर्रा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। ग्राम पंचायत बबरिया के सरपंच मोहनलाल गौतम ने बताया कि मृतक मूलचंद अपनी पत्नी, बेटी, दामाद और नातियों